सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी के नेतृत्व में लगा जन चौपाल।

 सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी के नेतृत्व में लगा जन चौपाल। 


(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व तथा सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के देखरेख में सोमवार 8 जून 2026 को जन चौपाल लगाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए तमाम बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। इस जन चौपाल में क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, सीएसी सेंटर, समाजसेवी तथा पत्रकार साथियों से बात रखने की अपील किए। इस दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के तहत सुकृत तथा मधुपुर में रोड के किनारे बने होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप किनारे गलत तरीके से खड़ी बड़ी गाड़ियों की वजह से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसपर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों ने क्षेत्र के कई जगहों को चिन्हित कराया जिसपर तत्काल गश्त बढ़ाने के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बिंदुओं को नोट किया गया। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के कार्यशैली की तारीफ भी किए साथ ही में पूर्व चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र की तारीफ करते हुए कहे कि उनके कार्यकाल से अब तक सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। इस दौरान चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए अपील किए कि क्षेत्र में कोई भी घटना दुर्घटना या अवैध गतिविधियों को देखने के बाद हमसे संपर्क करें। हमारे द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मुझसे संतुष्ट न हों तब आप आगे कहीं भी जा सकते हैं लेकिन हमें एक मौका जरूर दें जिससे की हम उचित कार्रवाई कर सकें। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा तथा सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा लोगों में अपना नंबर साझा किया गया जिससे कि आप समय रहते पुलिस को सुचित कर सकें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मधुपुर प्रतिनिधि अजीत कुमार, कौशल कुमार मौर्य, संतोष आत्मा सिंह, नवीन कुमार मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, असगर रजा, इकबाल अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ